पॉल्ट्री उत्पादों के आयात पर सालाना 2000 करोड़ रुपए खर्च कर रहा जम्मू-कश्मीर

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 03:59 PM (IST)

जम्मूः जम्मू-कश्मीर मांस और पॉल्ट्री उत्पादों के आयात पर सालाना 2,000 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। राज्य के राज्यपाल एन एन वोहरा ने राज्य को इन उत्पादों का शुद्ध निर्यातक बनाने के लिए ठोस प्रयासों की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि राज्य का मांस, पॉल्ट्री और अंडों का सालाना आयात करीब 2,000 करोड़ रुपए का है।

शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा कृषि विभाग को राज्य को इन उत्पादों का शुद्ध निर्यातक बनाने के लिए रूपरेखा तैयार करने की जरूरत है। वोहरा शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के परिसर में दो दिन के किसान मेले का उद्घाटन करते हुए विश्वविद्यालय और कृषि विभाग के साथ बैंकों का आह्वान किया कि वे साथ मिलकर दूसरी हरित क्रांति की बुनियाद रखें। यह प्रदर्शनी किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित खेती विषय पर आधारित है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News