17 साल की उम्र में Forbes में दर्ज कराया था नाम, जानें ईशा अंबानी के बारे में

punjabkesari.in Friday, Jul 21, 2017 - 02:55 PM (IST)

नई दिल्लीः रिलायंस जियो के चेयमैन मुकेश अंबानी ने 40वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में देश का पहला स्मार्ट 4G फीचर फोन लांच कर दिया है। इस दौरान उनकी बेटी और रिलायंस जियो की प्रोजेक्ट हेड ईशा अंबानी भी मौजूद थी। ईशा अंबानी AJIO की ब्रांडिंग और मैनेजमेंट को देख रही हैं। इसे अप्रैल 2016 में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने लांच किया था। इस ऑनलाइन फैशन रिटेलर की लांचिंग के पीछे ईशा अंबानी रही हैं।
PunjabKesari
जन्म और पढ़ाई
1991 में जन्मी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा आकाश अंबानी की जुड़वा बहन है। ईशा अंबानी ने अपनी स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है जबकि आगे की पढ़ाई उन्होंने येल विश्वविद्यालय से की हैं। ईशा ने साईकोलॉजी और दक्षिण एशियाई अध्ययन में स्नातक स्तर की पढ़ाई अक्टूबर 2014 में पूरी की।
PunjabKesari
फोर्ब्स में दर्ज कराया नाम
केवल 17 साल की उम्र में उन्होंने मशहूर फोर्ब्स पत्रिका में अपना नाम दर्ज करा लिया था। साल 2008 में ईशा को दुनिया का दूसरा सबसे युवा अरबपति करार दिया था। फोर्ब्स ने ईशा की प्राइस वेल्यू 70 मिलियन डॉलर बताई थी जो विश्व में दूसरे नंबर पर आ रही थी। इतना ही नहीं ईशा अंबानी का नाम 2015 में भारत की सबसे 12 शक्तिशाली कारोबारी महिलाओं में भी शामिल किया जा चुका है।
PunjabKesari
करियर की शुरआत
अपने करियर की शुरआत ईशा ने साल 2014 में न्यूयॉर्क में मैकिन्से एंड कंपनी के साथ की। इस कंपनी में ईशा ने एक व्यापार विश्लेषक के रूप में काम किया। उनकी करियर के प्रति संजीदगी को देखते हुए उनके पिता मुकेश अंबानी ने उन्हें उसी साल रिलायंस रिटेल और जियो के निदेशक मंडल का सदस्य बना दिया। साल 2015 में ईशा अंबानी ने अपने भाई के साथ मिलकर रिलायंस जियो सर्विस को लांच किया था।
PunjabKesari
स्‍पोर्ट्स से भी लगाव
ईशा अंबानी को स्‍पोर्ट्स से भी लगाव रहा है। ईशा यूनिवर्सिटी की फुटबॉल टीम की तरफ से खेला करती थीं। इसके साथ ही ईशा को पियानो बजाना भी बखूबी आता है। ईशा ना केवल लड़कियों के लिए बल्कि हर उस शख्स के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को जीना चाहते है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News