आज से खुल गया Matrimony.com का IPO

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2017 - 12:24 PM (IST)

नई दिल्लीः matrimony.com का आई.पी.ओ. आज से 13 सितम्बर तक के लिए खुल गया है जिसका प्राइस बैंड 983-985 रुपए तय किया गया है। इस आई.पी.ओ. का लॉट साइज है 15 शेयर यानि इसमें आपको न्यूनतम 14775 रुपए निवेश करने होंगे। इस आई.पी.ओ. के जरिए कंपनी की 500 करोड़ जुटाने की योजना है। आई.पी.ओ. के बाद कंपनी में प्रोमोटर हिस्सा घटकर 50.58 फीसदी होगा।

बता दें कि matrimony.com शादी के विज्ञापन देने वाली सबसे पुरानी ऑनलाइन कंपनी है। Bharatmatrimony.com, EliteMatrimony.com के नाम से कंपनी की वेबसाइट्स है। CommunityMatrimony.com भी कंपनी की बेबसाइट्स है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News