पॉल्ट्री पर WTO के आदेश का अनुपालन नहीं कर रहा भारत

punjabkesari.in Thursday, Oct 05, 2017 - 11:51 AM (IST)

वाशिंगटनः अमरीका ने कहा है कि भारत विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यू.टी.ओ.) के 2015 के पॉल्ट्री प्रतिबंध आदेश का अनुपालन नहीं कर रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत भारत में अमरीका के अगले राजदूत केनेथ जस्टर ने कहा है कि यह मुद्दा परेशान करने वाला है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि यदि इसकी पुष्ट होती है तो उनके लिए यह व्यापार का प्रमुख मुद्दा होगा।

भारत 2015 में विश्व व्यापार संगठन में इस मुद्दे पर हार गया था। डब्ल्यू.टी.ओ. ने उस समय व्यवस्था दी थी कि भारत द्वारा अमेरिका से पॉल्ट्री मांस, अंडों और सूअर के आयात पर प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप नहीं है। भारत को इस फैसले को क्रियान्वित करने के लिए 12 से 18 महीने का समय दिया गया था, जिसके बाद अमरीका द्वारा इन उत्पादों का निर्यात भारत को किया जा सकता है।
PunjabKesari
जस्टर ने सीनेट की विदेश संबंध समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि दिल्ली में उनके लिए यह प्रमुख व्यापारिक मुद्दा होगा। उन्होंने कहा कि यह परेशान करने वाला मुद्दा है। जस्टर ने कहा, ‘‘2006 से किसी तरह की पॉल्ट्री का आयात नहीं हुआ है। डब्ल्यू.टी.ओ. में हमें इस मामले में सफलता मिली है। लेकिन भारत ने अभी तक इसका अनुपालन नहीं किया है।’’       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News