PF जमा पर मिलेगा कितना ब्याज, आज होगा फैसला

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2017 - 10:18 AM (IST)

नई दिल्लीः अब आपके पी.एफ. पर दिए जाने वाले ब्याज की दर चालू वित्त वर्ष के लिए घटाई जा सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ई.पी.एफ.ओ.), आज होने वाली बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए भविष्य निधि जमा राशियों पर ब्याज दर तय कर सकता है। एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार ई.पी.एफ.ओ. की प्रमुख नीति निर्णायक इकाई सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सी.बी.टी.) आज इस संबंध में श्रम मंत्री संतोष गंगवार के नेतृत्व में अहम बैठक करने जा रही है। सूत्रों की मानें तो बैठक में वित्त वर्ष 2017-18 के लिए ब्याज दर 8.5 प्रतिशत किए जाने पर बात चल रही है।

ई.पी.एफ.ओ. के 5 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। सूत्रों ने आगे कहा, वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भविष्य निधि जमाराशियों पर ब्याज दर के अनुमोदन के लिए न्यासियों के समक्ष पेश करने की संभावना है। पिछले साल दिसंबर में, सी.बी.टी. ने 2016-17 के लिए ब्याज दर को घटाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया था। इससे पहले 2015-16 के लिए ब्याज दर 8.8 प्रतिशत थी।    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News