हरियाणा में 28.16 लाख क्विंटल से अधिक चीनी का उत्पादन

punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 04:36 PM (IST)

चंडीगढ़ः हरियाणा की 11 चीनी मिलों ने चालू गन्ना पिराई मौसम के दौरान अब तक 290 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की पिराई कर 28.16 लाख क्विंटल से अधिक चीनी का उत्पादन किया है।

राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इन चीनी मिलों में शाहबाद मिल ने सर्वाधिक 4.79 लाख क्विंटल, रोहतक मिल ने 3.80 लाख क्विंटल, कैथल मिल ने 2.63 लाख क्विंटल, महम मिल ने 2.56 लाख क्विंटल, करनाल मिल ने 2.41 लाख क्विंटल, गोहाना मिल ने 2.42 लाख क्विंटल,  जींद मिल ने 1.80 लाख क्विंटल, पानीपत मिल ने 1.81 लाख क्विंटल, सोनीपत मिल ने 1.91 लाख क्विंटल, पलवल मिल ने 1.71 लाख क्विंटल तथा हैफेड चीनी मिल असंध ने 2.28 लाख क्विंटलल से अधिक चीनी का उत्पादन किया है। इन चीनी मिलों में अब तक की औसत शुगर रिकवरी 9.92 प्रतिशत रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News