सोने-चांदी की कीमतें बढ़ी, जानें 10 ग्राम की खरीद पर देने होंगे कितने दाम?

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 04:33 PM (IST)

नई दिल्लीः जेवराती मांग निकलने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपए की छलांग लगाकर 29,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक तेजी से बल पाकर चांदी भी 125 रुपए सुधरकर 41,375 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। गत दिवस दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही थी।   

अंतर्राष्ट्रीय सर्राफा बाजार में सोने में गिरावट
अंतर्राष्ट्रीय सर्राफा बाजार में सोने में गिरावट रही जबकि चांदी में मामूली तेजी देखी गई। लंदन में सोना हाजिर 2.55 डॉलर फिसलकर 1,242.85 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा भी 4.4 डॉलर की गिरावट में 1,242.8 डॉलर प्रति औंस पर रहा।  

डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीकी संसद में हैल्थकेयर विधेयक पर वोटिंग से पहले डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव रहा। यदि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस विधेयक को पारित कराने में मुश्किल आती है तो कर घटाने और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को बढ़ावा देने की उनकी योजना को धक्का लग सकता है। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा होने से उसकी मांग घटी है जिससे इसके भाव में गिरावट देखी गई। लंदन में चांदी हाजिर 0.01 डॉलर की तेजी के साथ 17.57 डॉलर प्रति औंस पर रही।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News