सोने के भाव में गिरावट, ये है आज के दाम

punjabkesari.in Tuesday, Jun 20, 2017 - 04:13 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली र्साफा बाजार में सोने की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। विदेशों में नरमी के संकेत के बीच  स्थानीय आभूषण विक्रेताओं  की कमजोर मांग से सोना 100 रूपए की गिरावट के साथ 29,000 रूपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।  हालांकि उपभोक्ता उद्योगों की ओर से मांग के सीमित समर्थन के बीच चांदी 38,700 रुपए प्रति किग्रा के भाव पर स्थिर बनी रही। बाजार सूत्रों ने कहा कि अमरीकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस वर्ष दूसरी बार ब्याज दर  उंचा करने की योजना पर कायम रहने से बहुमूल्य धातुओं की मांग प्रभावित हुई जिससे विदेशों में सोना कमजोर चल रहा है। उन्होंने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं व फुटकर विक्रेताओं  की सुस्त मांग के कारण भी सोना फीका पड़ा।

न्यूयॉर्क में कल सोना 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,243.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिल्ली में  99.9 और 99.5 शुद्धता वाले सोने के भाव 100- 100 रूपए की गिरावट के साथ क्रमश: 29,000 रूपए और 28,850 रूपए प्रति 10 ग्राम रह गये। कल इसमें 70 रूपए की गिरावट आई थी। हालांकि गिन्नी  24,400 रूपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बनी रही। दूसरी ओर चांदी तैयार 38,700 रूपए प्रतिकिग्रा पर स्थिर बने रहे जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 60 रूपए की गिरावट के साथ 38,300  रूपए प्रति किग्रा बोली गयी, दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 71,000 रूपए और बिकवाल 72,000 रूपये प्रति सैकड़ा पर स्थर बने रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News