ऊंची छलांग लगाने के बाद सोने की कीमतों में आज भारी गिरावट

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2017 - 03:09 PM (IST)

नई दिल्लीः विदेशी बाजारों में सप्ताहांत के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गत दिवस की जबरदस्त तेजी खोते हुए 820 रुपए लुढ़ककर 30,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया जबकि चांदी गत दिवस के 42 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इससे घरेलू बाजारों में भी इसमें 990 रुपए की तेजी रही थी। आज इसमें अधिकांश तेजी खोते हुये यह 820 रुपए टूट गया। बाद के कारोबार में विदेशों में सोने में गिरावट रही। अंतत: सोना हाजिर 0.95 डॉलर की गिरावट में 1,346.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा हालांकि, 0.7 डॉलर की बढ़त के साथ 1,350 डॉलर के पार 1,351 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। सप्ताहांत पर लंदन में कारोबार के दौरान 18 डॉलर के पार निकलने वाली चांदी हाजिर भी अंतत: 0.14 डॉलर की गिरावट में 17.92 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News