सोने की कीमतों में ठहराव, चांदी सस्ती

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 02:52 PM (IST)

नई दिल्लीः घरेलू खुदरा जेवराती मांग निकलने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में गिरावट के बावजूद दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 30,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर टिका रहा। इसी बीच औद्योगिक मांग घटने से चांदी 100 रुपए लुढ़ककर 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 5.70 डॉलर की गिरावट में 1,282.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 5.6 डॉलर की गिरावट में 1,288.40  डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर हालांकि 0.01 डॉलर की तेजी में 17.07 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर में हुए सुधार से पीली धातु पर दबाव बढ़ गया है। निवेशकों की नजर अब भी अमरीका-उत्तर कोरिया के तनाव पर टिकी है कि आगे यह क्या रुख लेता है। निवेशकों के संशय के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में उतनी गिरावट नहीं आई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News