गोल्ड के लिए ‘सोना’ साबित हो सकता है जी.एस.टी.

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2017 - 10:59 AM (IST)

नई दिल्ली : गुड्स एंड सॢवस टैक्स (जी.एस.टी.) के तहत सोने पर 3 प्रतिशत की दर से टैक्स वसूला जाएगा। पहले इस पर 2 प्रतिशत की दर से टैक्स लगता था। अब वल्र्ड गोल्ड काऊंसिल (डब्ल्यू.जी.सी.) ने इसे बाजार को ‘बिगाडऩे’ वाला बताया है और कहा है कि आने वाले दिनों में कस्टमर्स के खरीदारी व्यवहार में बदलाव होगा। काऊंसिल ने यह भी कहा है कि इसका कुल असर मार्कीट पर सकारात्मक (पॉजीटिव) होगा यानी जी.एस.टी. गोल्ड के लिए ‘सोना’ साबित हो सकता है। डब्ल्यू.जी.सी. ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 26 साल के हमारे आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि टैक्स की ऊंची दर उपभोक्ताओं को रोकने का काम करती है, इसलिए उपभोक्ताओं के फायदे के लिए इसमें बदलाव होना चाहिए।

जी.एस.टी. का भारत के स्वर्ण बाजार पर असर’ शीर्षक रिपोर्ट में कहा गया कि सोने के कस्टमर्स को टैक्स की थोड़ी ऊंची दरों का सामना करना पड़ेगा, पूरी इंडस्ट्री में इसे स्वीकार करने में और पटरी पर लाने में थोड़ा समय लगेगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘हमारा मानना है कि इंटर स्टेट गोल्ड स्टॉक के ट्रांसफर के कारण मैन्युफैक्चरर्स और रिटेल विक्रेताओं का कैपिटल थोड़े समय के लिए बंध जाएगा।’’
PunjabKesari
भारत में सोने की मांग बढ़ी है 
डब्ल्यू.जी.सी. ने मई महीने में आंकड़े जारी किए थे। इसके मुताबिक जहां दुनियाभर में सोने की मांग में कमी आई है वहीं भारत में मांग में इजाफा हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी से मार्च महीने में देश में सोने की मांग में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं दुनियाभर में इस दौरान 18 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। देश में वर्ष 2017 की पहली तिमाही में सोने की मांग 123.5 टन रही, जबकि वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ये 107.3 टन थी। वहीं सोने की ग्लोबल डिमांड की बात करें तो वह 2017 की पहली तिमाही में 1034 टन रही, जो 2016 की पहली तिमाही की तुलना में 18 प्रतिशत कम है। डब्ल्यू.जी.सी. की रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में इस दौरान कुल 32,420 करोड़ रुपए के सोने की बिक्री हुई। पिछले साल इसी अवधि में 27,540 करोड़ रुपए के सोने की बिक्री हुई थी। 

सोना खरीदने के मामले में केरल टॉप पर 
सोना खरीदने के मामले में केरल टॉप पर है। यहां के ग्रामीण इलाकों में हर शख्स हर माह सोने पर औसतन 208.5 रुपए खर्च करता है। यहां के शहरी इलाकों का औसत 189.95 रुपए है। अन्य राज्य केरल के आसपास भी नहीं हैं। 

PunjabKesari

सबसे ज्यादा सोने की खपत वाले राज्य प्रतिमाह प्रति व्यक्ति खर्च रुपए में
ग्रामीण इलाके                                          शहरी इलाके
केरल        208.5                                  केरल        189.95
गोवा          34.07                               तमिलनाडु     44.86
कर्नाटक      28.01                               हरियाणा      33.02  
हिमाचल      25.33                               वैस्ट बंगाल   31.82 
तमिलनाडु     22.2                                गुजरात        29.62               
जम्मू-कश्मीर 21.87                              छत्तीसगढ़    27.22 
पंजाब          19.90                              कर्नाटक      26.89

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News