सोना 11 महीने की उंचाई पर, कच्चे तेल में कमजोरी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2017 - 09:23 AM (IST)

नई दिल्लीः जियो पोलटिकल तनावों के बीच दुनियाभर के शेयर बाजार लुढ़क गए हैं मगर सोना चमका है और ये 11 महीने की उंचाई पर नजर आ रहा है। एम.सी.एक्स. पर इसके भाव 30000 के पार चले गए हैं। उत्तर कोरिया-अमरीका तनाव से कच्चा तेल कमजोर हुआ है और ब्रेंट क्रूड में 0.25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

बता दें कि उत्तर कोरिया की इस शनिवार एक और आई.सी.बी.एम. टेस्ट की योजना है। इस बीच यू.एस. की उत्तर कोरिया से कारोबार करने वालों पर बैन की चेतावनी आई है। अमरीका की चीन को तेल सप्लाई रोकने की चेतावनी भी दी है लेकिन चीन अपने रुख पर अड़ा है।

सोना एम.सी.एक्स. (अक्टूबर वायदा)
खरीदें- 30000 रुपए
स्टॉपलॉस- 29850 रुपए
लक्ष्य- 30300 रुपए


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News