सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट

punjabkesari.in Friday, Mar 09, 2018 - 03:47 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में मिश्रित रुख रहने के बीच जेवराती मांग कमजोर पड़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए लुढ़ककर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 185 रुपए की गिरावट में 39,385 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई तेजी से वैश्विक स्तर पर पीली धातु पर दबाव बढ़ा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 2.55 डॉलर की गिरावट में 1,318.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 0.60 डॉलर की बढ़त में 1,328.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.03 डॉलर की गिरावट में 16.43 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News