सुस्त मांग से सोना-चांदी में गिरावट, जानें आज के दाम

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 02:58 PM (IST)

नई दिल्लीः वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में नरमी तथा स्थानीय स्तर पर सुस्त मांग से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए टूटकर 29,050 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 300 रुपए लुढ़ककर 40,900 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने में गिरावट रही। सोना हाजिर 3.30 डॉलर फिसलकर 1,231.05 डॉलर प्रति औंस पर रहा। मई का अमरीकी सोना वायदा भी तीन डॉलर उतरकर 1,231 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर भी मांग कमजोर रहने से सोने में गिरावट रही। हालांकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से इसे मिले समर्थन के कारण इसकी गिरावट कम रही। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर टूटकर 17.39 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

सोने की ग्राहकी भी रही कम
स्थानीय बाजार में गत दिवस की तेजी के बाद आज सोने की ग्राहकी कम रहने से इसमें गिरावट देखी गई। सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए फिसलकर 29,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 28,900 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,300 रुपए पर रही। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News