सोने-चांदी में मामूली घट-बढ़

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2017 - 03:22 PM (IST)

नई दिल्लीः स्थानीय स्तर पर जेवराती मांग रहने के बावजूद विदेशी बाजारों में सोने के भाव में आई गिरावट के दबाव में आज दिल्ली सर्राफा बाजार में यह पीली धातु 10 रुपए लुढ़ककर 29,290 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई। हालांकि, गत शनिवार को बड़ी गिरावट के बाद कम कीमत पर ग्राहकी आने से चांदी की कीमत 50 रुपए बढ़कर 41,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

सीरिया पर अमरीकी हमले के परिप्रेक्ष्य में गत शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने के 5 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज इसमें गिरावट आई। विश्लेषकों के मुताबिक, डॉलर की मजबूती की वजह से आई यह गिरावट स्थायी नहीं है बल्कि भू-राजनैतिक स्थितियों से इसे समर्थन मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार स्तर पर लंदन में सोना हाजिर 0.15 डॉलर लुढ़ककर 1,253.40 डॉलर प्रति औंस रहा। अमरीकी सोना वायदा भी 2.1 डॉलर की गिरावट में 1,255.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। लंदन में चांदी भी 0.02 डॉलर लुढ़ककर 17.92 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News