थाईलैंड में 12 लाख भारतीय पर्यटकों के जाने की उम्मीद

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2017 - 10:56 AM (IST)

मुम्बई: अपने ऊष्णकटिबंध के समुद्री तटों तथा पाक कला के लिए प्रसिद्ध दक्षिण पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड को इस साल भारत से 12 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद है। थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण की डिप्टी गवर्नर-अंतर्राष्ट्रीय बाजार (एशिया एवं दक्षिणी प्रशांत) श्रीसुदा वानापिनयोसाक ने कहा कि 2016 में हमारे यहां भारत से 11.8 लाख पर्यटक आए थे। यह काफी अच्छा आंकड़ा है। इस साल हम भारत से 12 लाख पर्यटकों की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण थाईलैंड को परिवारों, महिला यात्रियों, रोमांचक और खेल प्रेमियों तथा हनीमून के लिए आने वाले लोगों को सस्ते गंतव्य के रूप में पेश कर रहे हैं।    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News