कोलकाता से सेवाएं बढ़ाएगी Vistara एयरलाइंस, जानिए कब मिलेगा फायदा?

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2018 - 11:23 AM (IST)

कोलकाता (अनिल सलवान): टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उपक्रम वाली विमानन सेवा कंपनी विस्तारा ने कोलकाता से उड़ानों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि कोलकाता और चेन्नई के बीच उड़ानों की संख्या दोगुनी की जाएगी। कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से कोच्चि के लिए रोजाना एक विमान उड़ान भरेगा और यह चेन्नई में रूकेगा।

बयान में यह भी कहा गया है कि चेन्नई के लिए भी एक और विमान उड़ान भरेगा। कंपनी ने कहा कि दोनों सेवाएं 25 मार्च से शुरू होंगी। एयरलाइन ने कोलकाता और दिल्ली के बीच मध्य फरवरी से एक और विमान की शुरुआत की है जो कोलकाता से दिल्ली के लिए रोजाना रात सवा आठ बजे उड़ान भरेगा। विस्तारा के मुख्य रणनीतिक एवं व्यावसायिक अधिकारी संजीव कपूर ने कहा, ‘‘कोलकाता से नए मार्गों पर विमान का उड़ान भरना कोलकाता के लिए विस्तारा की प्रतिबद्धता और महानगर में हमारे विमान को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाता है।’’ 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News