शीर्ष 8 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 58,650 करोड़ रुपए बढ़ा

punjabkesari.in Sunday, Feb 25, 2018 - 11:20 AM (IST)

नई दिल्लीः सैंसेक्स की शीर्ष 8 कंपनियों का मार्कीट कैप में बीते सप्ताह 58,650.26 करोड़ रुपए की बढ़ौतरी हुई। आईटी क्षेत्र की टी.सी.एस. सबसे अधिक लाभ में रही। शीर्ष दस की सूची में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति सुजुकी के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एच.डी.एफ.सी., इंफोसिस, ओएनजीसी और एसबीआई के बाजार मूल्यांकन में बढ़ौतरी हुई।

समीक्षाधीन सप्ताह में टी.सी.एस. का बाजार मूल्यांकन 26,742.6 करोड़ रुपए बढ़कर 5,89,007.15 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 7,790.98 करोड़ रुपए बढ़कर 5,91,607.74 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 6,729.43 करोड़ रुपए बढ़कर 2,52,407.03 करोड़ रुपए रहा। एच.डी.एफ.सी. के बाजार पूंजीकरण में 5,963.88 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 2,96,103.60 करोड़ रुपए रहा। ओ.एन.जी.सी. की बाजार हैसियत 4,363.3 करोड़ रुपए बढ़कर 2,43,831.47 करोड़ रुपए रही।       

एस.बी.आई. को सप्ताह के दौरान 3,754.95 करोड़ रुपए का फायदा रहा और उसका बाजार मूल्यांकन 2,38,331.01 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 3,292.16 करोड़ रुपए बढ़कर 3,28,057.31 करोड़ रुपए रहा। एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार पूंजीकरण 12.96 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 4,87,256.42 करोड़ रुपए रहा। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 6,374.39 करोड़ रुपए के नुकसान से 2,86,360.51 करोड़ रुपए रह गया।   

मारुति सुजुकी के बाजार पूंजीकरण में 4,069.02 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 2,62,969.75 करोड़ रुपए रह गया। शीर्ष दस की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद टीसीएस, एच.डी.एफ.सी. बैंक, आईटीसी, एच.डी.एफ.सी., हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, इंफोसिस, ओ.एन.जी.सी. और एस.बी.आई. का स्थान रहा। बीते सप्ताह सैंसेक्स 131.39 अंक या 0.38 प्रतिशत चढ़ा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News