कपास उत्पादन 2017-18 में 375 लाख गांठ रहने का अनुमान

punjabkesari.in Saturday, Dec 30, 2017 - 04:30 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय कपास संगठन ने दिसंबर के पूर्वानुमान में कहा है कि अक्तूबर से शुरू हुए कपास वर्ष 2017-18 के दौरान कपास का कुल उत्पादन 375 लाख गांठ रह सकता है। उसने जारी बयान में कहा कि यह पिछले पूर्वानुमान के बराबर ही है। संगठन के अनुमान के मुताबिक सत्र के दौरान कपास की कुल आपूर्ति 425 लाख गांठ रहेगी। कपास का एक गांठ 170 किलोग्राम का होता है।

उसने कहा कि इस दौरान घरेलू उपभोग 320 लाख गांठ तथा निर्यात 55 लाख गांठ रहने का अनुमान है। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2017 के अंत तक कपास की आवक 147.75 लाख गांठ रहेगी। पिछले साल की इसी अवधि तक में यह 108 लाख गांठ रही थी। उसने कहा कि पूर्वानुमान का करीब 39 प्रतिशत कपास पहले ही बाजार में आ चुका है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News