CBI ने 2,240 करोड़ के बैंक घोटाले में 4 को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 12, 2017 - 06:05 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने सूर्य विनायक इंडस्ट्रीज लि. के 4 निदेशकों को 10 दिन के लिए सी.बी.आई. हिरासत में आज भेज दिया। इन चारों पर कुछ बैंकों के समूह के साथ 2,240 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी का आरोप है। यहां मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमित दास ने पंजाब नैशनल बैंक (पी.एन.बी.) की शिकायत पर गिरफ्तार संजय जैन, राजीव जैन, रोहित चौधरी तथा संजीव अग्रवाल को सी.बी.आई. की हिरासत में 22 अप्रैल तक रखने की अनुमति दी है।  

सी.बी.आई. ने कथित तौश्र पर 100 मुखौटा कंपनियों के जरिए बैंक कोष की हेराफेरी को लेकर चारों आरोपियों को आज ही गिरफ्तार किया था। सी.बी.आई. सूत्रों के अनुसार कंपनी तथा मुखौटा कंपनियों का कोई सही व्यापारिक लेन-देन नहीं था। पी.एन.बी. ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने 2,240 करोड़ रुपए की हेराफेरी की जिससे समूह को नुकसान हुआ। बैंक के अनुसार इस मामले में 300 करोड़ रुपए से अधिक कार्यशील पूंजी को भी कथित तौर पर विदेशों में स्थित 6 कंपनियों को भेज दी गई थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News