CBEC चीफ ने दी सफाई, बहुत जरुरी होने पर ही बदली जाएंगी GST की दरें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 19, 2017 - 04:55 PM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क बोर्ड (सी.बी.ई.सी.) की अध्यक्षा वनजा सरना ने आज कहा कि वस्तु व सेवा कर जी.एस.टी. की दरों में कोई संशोधन तभी किया जाएगा जबकि उनमें किसी तरह की विसंगति हो या दरें अन्यायपूर्ण हों। सरना ने यहां सी.आई.आई. के एक कार्यक्रम में यह बात कही। उनका यह बयान इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि कपड़ा व्यापारी कपड़े पर जी.एस.टी. दर कम करने की मांग कर रहे हैं।
PunjabKesari
उन्होंने कहा, यह ऐसा मुद्दा है जो गंभीर हुआ है लेकिन यह ऐसा नहीं है जिसे निपटाया नहीं जा सकता। मुद्दा यह है कि कपड़ा क्षेत्र पर पहली बार कर लगाया गया है। इसलिए जो भी दायरे में आएगा उसे दर्द तो होगा ही। उल्लेखनीय है कि सूरत में व्यापारियों ने अपनी दो सप्ताह पुरानी हड़ताल कल समाप्त करने की घोषणा की। ये व्यापारी पांच प्रतिशत जी.एस.टी. दर का विरोध कर रहे थे। केंद्र सरकार ने दर वापसी की उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News