पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कृषि उत्पादन में गिरावट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2018 - 12:48 PM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में साल 2017-18 में कृषि उत्पादन में पिछले साल की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। आर्थिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। केन्द्र सरकार की ओर से कृषि के क्षेत्र में दिया जाने वाला कृषि कर्मण अवार्ड लगातार पिछले 5 साल से मध्यप्रदेश को हासिल हो रहा है।  

वर्ष 2017-18 में प्रदेश में कृषि उत्पादन 42,136 हजार टन होना (अनुमानित) है जबकि गत वर्ष 2016-17 में यह आंकड़ा 44,470 हजार टन था। इस प्रकार इस वर्ष कृषि उत्पादन में 2,334 हजार मीटरिक टन के कम होने वाला है। सर्वे के अनुसार कृषि क्षेत्र में उत्पादन मुख्य तौर पर मानसून के मिजाज पर निर्भर करता है और उन जिलों में उत्पादन में इजाफा हो रहा है जहां सिंचाई की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध है।

हालांकि प्रदेश के कृषि उत्पादन में गिरावट दर्ज की जा रही है जबकि प्रदेश के प्रति व्यक्ति आय में इस वर्ष 2017-18 में पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 9.06 प्रतिशत का इजाफा हो रहा है। वर्ष 2017-18 में प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 79,907 हो गई है जबकि वर्ष 2016-17 में यह 73,268 रुपए थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने आरोप लगाया कि सरकार कृषि मामले में बढ़चढ़ कर दावे कर रही है। उन्होंने कहा, "आंकड़ो की बाजीगरी कर प्रदेश सरकार कृषि उत्पादन के क्षेत्र में अवार्ड हासिल कर रही है। जबकि सिंचाई सुविधाओं के अभाव में वास्तव में कृषि क्षेत्र की हालत प्रदेश में बेहद खराब है और कर्ज से परेशान किसान खुदकुशी कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को अब तक कोई राहत नहीं दी जा रही है।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News