DDA हाऊसिंग में करीब 12 हजार फ्लैट्स, जानिए क्या होगी कीमत?

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 09:46 AM (IST)

नई दिल्लीः डी.डी.ए. की जल्द लांच होने वाली हाऊसिंग स्कीम 2017 में करीब 12 हजार फ्लैट्स होंगे। इनमें सबसे सस्ते फ्लैट की कीमत साढ़े सात लाख रुपए होगी और सबसे महंगा फ्लैट 1.45 करोड़ रुपए का होगा। इनमें सबसे अधिक 11 हजार एल.आई.जी. फ्लैट होंगे।

12 हजार के करीब हैं फ्लैट्स की संख्या
हाऊसिंग स्कीम के लिए जो फ्लैट तय किए गए हैं, उनकी संख्या 11 हजार 899 है। इनमें सबसे अधिक 11 हजार एल.आई.जी., 444 जनता फ्लैट, 375 एम.आई.जी. जबकि 80 एच.आई.जी. फ्लैट हैं। सभी फ्लैटों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ा गया है। इतने फ्लैटों के लिए आवदेन करनेवाला अगर पी.एम. आवास योजना का लाभ लेना चाहेगा तो वह इसके लिए आवेदन कर सकेगा।

ये होंगी कीमतें
सिंगल रूम एल.आई.जी. फ्लैट की कीमत 14.50 लाख रुपए से शुरू होकर 16 लाख रुपए तक है। इनमें से कुछ फ्लैट 30 लाख रुपए तक की कीमत वाले भी हैं। जनता फ्लैटों की कीमत 7.50 लाख रुपए से शुरू होकर 12.50 लाख रुपए तक की होगी। इसी तरह एम.आई.जी. फ्लैटों की कीमतें 31 लाख से 50 लाख रुपए तक होगी। कुछ फ्लैट 93 लाख रुपए तक के होंगे। अधिकतर एच.आई.जी. फ्लैटों की कीमत 53 लााख से 80 लाख रुपए के बीच होगी। इनमें कुछ फ्लैट 1 करोड़ 45 लाख रुपए तक के भी होंगे। इन तमाम फ्लैटों के एरिया में सबसे छोटा फ्लैट 18.80 स्क्वायर मीटर और सबसे बड़ा फ्लैट 156.61 स्क्वायर मीटर का होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News