9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 35,984 करोड़ रुपए बढ़ा

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2017 - 01:52 PM (IST)

नई दिल्लीः सैंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह कुल मिलाकर 35,984 करोड़ रुपए बढ़ा। टी.सी.एस., इन्फोसिस व रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रहीं। आई.टी.सी. के अलावा बाकी नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुक्रवार को समाप्त आलोच्य सप्ताह में बढ़ा। आलोच्य सप्ताह में टी.सी.एस. का बाजार पूंजीकरण 7,793.04 करोड़ रुपए बढ़कर 4,64,922.47 करोड़ रुपएहो गया और शीर्ष 10 कंपनियों में उसके बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई, वहीं इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 7,442.1 करोड़ रुपए बढ़कर 2,21,402.50 करोड़ रुपए हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,234.22 करोड़ रुपए बढ़कर 4,39,206.31 करोड़ रुपए हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 5,670.6 करोड़ रुपए बढ़कर 2,12,117.09 करोड़ रुपए  तथा एच.डी.एफ.सी. बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,206.45 करोड़ रुपए बढ़कर 3,97,176.18 करोड़ रुपए हो गया। ओ.एन.जी.सी. का बाजार पूंजीकरण 1,732.49 करोड़ रुपए  बढ़कर 2,37,094.02 करोड़ रुपए, एस.बी.आई. का बाजार पूंजीकरण 973.19 करोड़ रुपए  बढ़कर 2,40,984.41 करोड़ रपये हो गया। आई.ओ.सी. का बाजार पूंजीकरण 558.43 करोड़ रुपए बढ़कर 2,10,891.95 करोड़ रुपए व एच.डी.एफ.सी. का बाजार पूंजीकरण 373.33 करोड़ रुपए  बढ़कर 2,46,060.52 करोड़ रुपए  हो गया। वहीं आई.टी.सी. का बाजार पूंजीकरण आलोच्य सप्ताह में 3,340.53 करोड़ रुपए  घटकर 3,33,202.72 करोड़ रुपए हो गया। घरेलू बाजार में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टी.सी.एस. पहले स्थान पर रही। उसके बाद आर.आई.एल., एच.डी.एफ.सी. बैंक, आई.टी.सी.,एच.डी.एफ.सी., एस.बी.आई., ओ.एन.जी.सी., इन्फोसिस, एच.यू.एल. व आई.ओ.सी. रहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News