'देश में 826 आवासीय परियोजनाएं में 4 साल तक का विलंब'

punjabkesari.in Sunday, Apr 09, 2017 - 03:53 PM (IST)

नई दिल्लीः घर खरीदने के लोगों के लिए अच्छी खबर नहीं है। एक अध्ययन में यह सामने आया है कि देश में 826 आवासीय परियोजनएं 3 से 4 साल के विलंब से चल रही हैं। उद्योग मंडल एसोचैम के अध्ययन के अनुसार दिसंबर, 2016 के अंत तक 2,300 से अधिक रियल एस्टेट परियोजनाओं का विकास किया जा रहा था। इनमें से 826 आवासीय और 60 वाणिज्यिक परियोजनाएं अपने समय से काफी पीछे चल रही हैं।   

पंजाब में परियोजनाएं सबसे अधिक 48 महीने के विलंब से चल रही हैं। तेलंगाना में परियोजनाओं में 45 महीने, पश्चिम बंगाल में 44 महीने, आेडि़शा में 44 महीने और हरियाणा में 44 महीने का विलंब है। इसी तरह मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट परियोजनाओं में 42 महीने का विलंब है। परियोजना क्रियान्वयन के मामले में महाराष्ट्र में 39 महीने और कर्नाटक में सबसे कम 31 महीने का विलंब है।   

राजस्थान और केरल में परियोजनाएं भी केरल के बराबर देरी से चल रही हैं। औसत आधार पर रियल एस्टेट परियोजनाओं में 39 महीने का विलंब है। सार्वजनिक क्षेत्र की परियोजनाओं में 39.03 महीनों और निजी क्षेत्र में 39.63 माह का विलंब है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News