200 रुपए किलो बिक रहा फ्री में मिलने वाला धनिया

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2017 - 11:19 AM (IST)

देहरादून: त्यौहारी सीजन में सब्जियों के दामों में एक बार फिर से उछाल आ गया है। हालत ये है कि सब्जियों के साथ फ्री में मिलने वाला धनिया 200 रुपए किलो बिक रहा है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बदलते मौसम के कारण हरा धनिया की पैदावार कम हुई है। इस वजह से धनिया के भाव में उछाल आया है। उन्होंने बताया कि हरा धनिया खरीदने के लिए दिनभर में कई लोग आते हैं लेकिन अधिकतर दाम पूछकर ही आगे चले जाते हैं। वे भी एक या दो किलो से ज्यादा धनिया बेचने के लिए अपने पास रख रहे हैं। 

आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
15 दिन पहले 26 रुपए किलो बिकने वाला प्याज 40 रुपए किलो हो गया है। बैंगन, फूलगोभी, परवल भिंडी की कीमतें दोगुनी हो गई हैं। वहीं बाहर से आने वाली सब्जियों के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों का इन सब्जियों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। इस कारण थाली से सब्जियां गायब होती जा रही हैं।

टमाटर, प्याज, फूलगोभी, भिंडी के भाव में भी 20 रुपए तथा शिमला मिर्च के दामों में भी 10 रुपए की बढ़ौतरी हुई है। इस कारण महिलाओं को रसोई चलाने में मुश्किल हो रही है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि कुछ सब्जियां महंगे दामों में आ रही हैं। जिस कारण वे भी महंगे दामों में बेच रहा है। हालांकि बाहर ठेली पर सब्जियां बेचने वाले इससे भी महंगे दामों पर बेच रहे हैं।

रसोई का बजट गड़बड़ाया 
गृहिणियों ने बताया कि अधिकतर सब्जियों के दाम बढऩे से उनकी रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। ऊपर से त्यौहार भी चल रहे हैं। ऐसे में पहले ही खर्चा ज्यादा हो रहा है और अब अधिकतर सब्जियों के दाम 40 रुपए से ऊपर है। इतने अधिक दामों पर सब्जियां खरीद पाना मुश्किल हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News