CM नीतीश ने PM मोदी को ट्वीट द्वारा दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2017 - 01:35 PM (IST)
पटनाः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट द्वारा उनको बधाई दी। नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं . pic.twitter.com/8bMwrxLZkS
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2017
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। केंद्रीय मंत्री ने सड़क पर झाड़ू लगाया और लोगों से साफ-सफाई रखने का अनुरोध किया। पूरे बिहार में भाजपा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में जुटे हैं।
भाजपा के फायर ब्रिगेड नेता और कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी ट्वीट द्वारा पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।