नीतीश ने चित्रगुप्त पूजा और भैयादूज की दी बधाई

punjabkesari.in Friday, Oct 20, 2017 - 06:41 PM (IST)

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार एवं देश के लोगों को चित्रगुप्त पूजा और भैयादूज की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने आज अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ज्ञान के देवता चित्रगुप्त की पूजा से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरुचि बढ़ती है। इसके फलस्वरूप बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैलेगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान युग ज्ञान का युग है। सबके प्रयास से बिहार सुखी और समृद्ध बनेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वह चित्रगुप्त पूजा एवं भैयादूज पर्व को पारस्परिक उल्लास के साथ मनाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News