नीतीश ने पूर्व विधायक अरुण सिंह के निधन पर जताया शोक

punjabkesari.in Monday, Mar 12, 2018 - 11:52 AM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक अरुण कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है।

कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे। उनके निधन से ना केवल सामाजिक बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, अनुयायियों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि पूर्व विधायक अरुण कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद पटना में निधन हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News