वृद्ध दंपत्ति की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2017 - 02:57 PM (IST)

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपति की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के धर्मपुर गांव निवासी चन्द्रदेव पासवान (65) और उसकी पत्नी यशोदा देवी (62) शनिवार की रात खेत के बीच बने अपने घर में सोए हुए थे। देर रात अज्ञात अपराधियों ने चंद्रदेव के घर धावा बोला और मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। 

सूत्रों ने बताया कि अपराधियों ने वृद्ध दंपति की पहले तो लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की और फिर पत्थर से कुचल कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सिलसिले में संबंधित थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News