मॉइस्चराइजर लगाने के लिए इस तरह करें ब्रश का उपयोग (pics)

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2016 - 01:46 PM (IST)

आजकल हर कोर्इ मेकअप करता है, फिर चाहे कोर्इ भी उत्सव हो या नही। एेसे में अगर जलदबाजी में अाप सही तरीके से मेकअप नही करेगे तो अाप अाकर्षक नही दिखागे। अाज हम अापको मेकअप में सही तरीके से मॉइस्चराइजर लगाने के बारे में बताएगें। मॉइस्चराइजर का उपयोग झुर्रियों को आने से रोकता है और आपकी त्वचा को कोमल बनाए रखने में सहायता करता है। 

मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल अगर हाथों की जगह अगर ब्रश से किया जाए तो अापकी त्वचा लिए फायदेमंद होगा। एेसे में कभी भी हाथों से मेकअप नही करना चाहिए, क्योकि हाथों से मेकअप एक समान नहीं फैलता। मेकअप में ब्रश का उपयोग करना हाथों अौर चेहरे की त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। तो अाइए जानते है ब्रश द्वारा मॉइस्चराइजर लगाने के तरीके...

 

1. स्मूथ स्किन

अगर अाप स्मूथ स्किन पाना चाहते है तो हाथों से मॉस्चराइज़र लगाए की बजाय ब्रश का उपयोग करें। ब्रश आपके चेहरे पर मॉइस्चराइजर को अच्छे से फैलता है, जिससे अापकी त्वचा एक समान लगती है। एेसा करने से फाउन्डेशन से पहले त्वचा को एक बेस मिल जाता है।

 

2. मेकअप 

कभी भी हाथों से मेकअप न करें, क्योंकि हाथों से मेकअप एक समान नहीं फैलता। ब्रश के साथ मेकअप करने से त्वचा के साथ अच्छे से मिलता जाता है। इसीलिए हमेशा ब्रश का उपयोग करें।

 

3. आईब्रो 

ब्रश की सहायता से मॉइस्चराइज़र लगाते हैं तो ध्यान रखें कि आईब्रो का भाग छोड़ दें ताकि इन पर मेकअप अच्छे से हो जाए। अगर अाप हाथों का उपयोग करते हैं तो हो सकता है कि इसका कुछ भाग आपकी आईब्रो पर लग जाए जिससे अापकी आईब्रो पर पेन्सिल का उपयोग ख़राब हो सकता है।

 

4. मुंहासें 

हमारे चेहरे की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। अगर आप इस पर हाथों से मॉस्चराइज़र लगाएगें तो हाथों के बैक्टीरिया अपके चेहरे की त्वचा पर आ जाएगें, जिसके कारण आपको मुंहासें या अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हमारे हाथों अौर नाखूनों में बहुत सा तेल और बैक्टीरिया होते हैं, जिनहें चाहरे पर लगाने से मुंहासों की समस्या हो सकती है। इस लिए इनहें साथ-सुथरा रखें। 


5. ब्रश मसाज 

ब्रश से मॉस्चराइज़र लगाने पर मसाज जैसा अनुभव आता है जिससे आप न केवल आराम महसूस करते हैं बल्कि यह त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे रक्त परिसंचरण बढ़ता है तथा आपको अधिक चमकीला चेहरा मिलता है।

 

6. ब्रश का उपयोग 

अकसर देखा गया है कि जब आप हाथों से मेकअप करते है तो अपको कई बार हाथ धोने पड़ते हैं या कुछ लोगों को अपने हाथ ख़राब करना अच्छा नहीं लगता एेसे में अाप ब्रश का उपयोग करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News