चेहरा दिखेगा हर दम जवां रोज करें ये 6 आसान कसरतें (PICS)

punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2015 - 12:10 PM (IST)

हर कोई यहीं चाहता है कि वह हर दम जवां और खूबसूरत दिखें। खासतौर पर लड़कियां  इस बात को लेकर ज्यादा संवेदनशील होती हैं। अगर आप भी लंबे समय तक झुर्रियों और डबल चिन जैसे परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं तो चेहरे की ये 7 एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। ये 7 कसरतें चेहरे से फालतू फैट हटाने और ज्यादा समय तक जवां दिखने में मदद करती हैं।

* होंठों को बंद करके जितना हो सके उतने लंबे समय के लिए मुस्कराएं। कम से कम 10 सेकंड तक के लिए इसी अवस्था में रहने केबाद सामान्य हो जाएं।

* रोजाना जबड़े की कसरत करें। जितना हो सके उतना बड़ा मुंह खोलें, जिससे निचले जबड़े पर बल पड़े। इस तरह तकरीबन 10 सेकंड तक करने के बाद सामान्य हो जाएं।

* गालों से फैट्स कम करने के लिए दोनों आंखों को भींचें, जिससे गाल ऊपर की ओर उठ जाएं।

* चेहरे से फैट्स घटाने के लिए X और O अक्षरों को बारी-बारी बोलें। ऐसा 10 सेकंड तक करने पर चेहरे की मांसपेशियां मजबूत होंगी।

* मछली के आकार का चेहरा बनाएं। यानी दोनों होठों से चुंबन जैसी मुद्रा बनाएं, जिसे गाल पिचकें और चेहरा मछली जैसा द‌िखे।

* मछली के आकार वाली मुद्रा बनाने के बाद गाल फुलाएं व दाएं और बाएं में होठों को ले जाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News