रैशेज की समस्या होने पर इन 7 उपायों से छुटकारा पाए

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2016 - 11:37 AM (IST)

रैशेज की समस्या हर किसी को हो सकती है, फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष। यह तभी होती है जब हम टाइट कपड़े पहनते है। एेसे कपड़े पहनने से जब हमें पसीना आता है अौर हमें ज्यादा चलना पड़ता है तो अकसर यह समस्या हो जाती है। अगर हम इस समस्या को अनदेखा कर देते है तो हमें इसे बहुत परेशानीयां होती है। अाज हम अापको रैशेज की समस्या को दूर करने के लिए अासान उपाय बताएगे।

 

1. एलोवेरा जेल (Aloe vera gel)

अगर आपकी त्वचा में रैशेज हो गए हो अौर अाप इनसे परेशान है तो अाप इन्हें दूर करने के लिए एलोवेरा जेल को लगा सकती है। एलोवेरा की पत्तियों में से जेल को निकाल कर रैशेज वाली जगह पर लगाने से जल्दी ही इस समस्या को दूर किया जा सकता है। जल्द असर के लिए अाप इसे दिन में 2-3 बार भी इस्तेमाल कर सकती है।

 

2. पाउडर (Powder)

अगर अाप रैशेज से परेशान है तो उस जगह पर एंटी बैक्टीरियल पाउडर का इस्तेमाल करें क्योकि यह अासानी से अंदरूनी एरिया के पसीने को एब्जॉर्ब कर लेता है। 

 

3. बर्फ (ice)

बर्फ लगाने से त्वचा में रैशेज वाली जगह पर ठंडक मिलती है जिससे जलन से अाराम मिलता है। इसे दिन में हर 2 घंटे में अंदरूनी रैशेज वाली जगह पर लगाने से बहुत फायदा मिलता है।

 

4. केमोमाइल टी (Camomile Tea)

केमोमाइल टी का इस्तेमाल करके भी रैशेज से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें मौजूद हर्ब्स स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर रखते हैं। जब अापके अंदरूनी रैशेज हो तो इस केमोमाइल टी से साफ करें।

 

5. सिरका (Vinegar)

अगर अपाकी त्वचा पर रैशेज वाली जगह पर ज्यादा इन्फेक्शन हो रही है तो अाप उस एरिया पर सिरका लगाना शुरू कर दें। अाप सिरके में शहद डाल कर भी लगा सकती है।  

 

6. विटामिन ई (Vitamin E)

विटामिन ई से भरपूर चीजों जैसे कि बादाम और अखरोट अादि को रैशेज वाली जगह पर लगाने से रैशेज की समस्या दूर होती है। रोजाना एक हफ्ते तक दिन में कम से कम 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।


7. कम्फर्टेबल अंडरवियर (Comfortable underwear)

रैशेज की समस्या टाइट और अन कम्फर्टेबल कपड़े पहनने से हो सकती है इसलिए ऐसी समस्या होने पर अापको ढ़ीले और कम्फर्टेबल कपड़े पहनें खासतौर से अंडर वियर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News