इन उपायों को अपनाकर करें आंखों की रेडनेस अौर डार्क सर्कल को दूर(pics)

punjabkesari.in Friday, Feb 26, 2016 - 12:45 PM (IST)

ज्यादातर देखा जाता है कि महिलाएं आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे यानी डार्क सर्कल से परेशान रहती है। आंखों पर यह डार्क सर्कल होने के बहुत से कारण हैं जैसे कि रात को देर बाद सोना, कंप्यूटर पर देर रात तक काम करना या फिर थकावट अादि होना। एेसे में कई बार आंखों में दर्द होने से रेडनेस और सूजन अा जाती है। अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे पड़ गए हैं तो अाज हम अापको उन्हें दूर करने के अासान ले उपाय बताएगें।

 

1. ग्रीन टी बैग

अगर अापकी अांखो के नीचे काले घेरे पड़ गए है तो हर रोज पानी में एक ग्रीन टी बैग को भिगों कर उसे निचोड़कर अाखों पर रखें।इसे आंखों पर रखें के 5 मिनट के बाद हटा दें।

 

2. अाखों की सूजन

अगर आपकी आंखों पर सूजन है तो रूई को लेकर ठंडे दूध में भिगों कर अांखो 10 से 15 मिनट के लिए पर रखें।

 

3. अांखो पर रेडनेस

आंखों पर रेडनेस होने पर खीरे को लेकर उसकी एक स्लाइस को काट कर 10 से 15 मिनट के लिए अपनी अांखो पर रखें। एेसा करने से आंखों को ठंडक मिलेगी और रेडनेस कम हो जाएगी।

 

4. अांखो की जलन

आंखों की जलन को दूर करने के लिए पानी में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर लगाएं।

 

5. मसाज करें

हर रोज रात को सोने से पहले आंखों पर ऑलिव ऑयल से 10 से 15 सेकंड हल्की मसाज करें। एेसा करने से आंखों का दर्द दूर हो जाएगा।

 

6. अांखो में से लगातार पानी गिरना

हर रोज रात को सोने से पहले 4-5 बादाम को भिगों दें। सुबह होने पर इन्हें पानी में से निकाल कर खाने से अांखो में पानी गिरने की परेशानी कम हो जाती है।


7. अांखों का दर्द

अगर आपकी आंखों में दर्द हो रहा है तो रूई लेकर ठंडे पानी में भिगों कर 5 मिनट के लिए अांखो पर रखें। कुछ समय के बाद इसे बदलते भी रहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News